द्वारका में शराब की तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान के तहत दिल्ली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई कर रही है। द्वारका के डीसीपी कुशलपाल सिंह ने पुलिस टीम को नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में द्वारका एएटीएस की टीम ने अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विशिष्ट सूचना के आधार पर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी की सहायता से एएटीएस द्वारका की टीम ने दिल्ली के यूटीआर-2 के पास साईं मंदिर से श्याम विहार रोड की ओर जा रही एक बोलेरो पिकअप को देखा। टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर टीम ने घेराबंदी कर पिकपअप चालक को गिरफ्तार कर लिया।
चालक की पहचान मोहम्मद नौशाद (22) के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर हरियाणा में बिक्री के लिए लेबल किए गए अवैध शराब के 2500 क्वार्टर से भरे 50 कार्टन बरामद हुई। यह शराब दिल्ली में अवैध आपूर्ति के लिए लाई जा रही थी। अवैध शराब और बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस स्टेशन नजफगढ़ में केस दर्ज किया गया है।
डीसीपी कुशलपाल सिंह ने बताया कि "नशे पर लगाम, देश को सलाम" अभियान का उद्देश्य द्वारका, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से बेचे जा रहे नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाना है। साथ ही, युवाओं और समाज को रचनात्मक कार्यों में बेहतर और विवेकपूर्ण तरीके से संलग्न होने में सक्षम बनाना है।
वहीं, एक दिन पहले 18 मार्च को दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। यह कार्रवाई लुहारली टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान की गई। जांच के दौरान ट्रक के अंदर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 March 2026 1:24 PM IST












