आईपीएल 2026 आरसीबी के खिलाफ जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

आईपीएल 2026 आरसीबी के खिलाफ जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं
गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।

आरसीबी इस सीजन 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। वहीं, जीटी 8 में से 4 मैच गंवाकर पांचवें स्थान पर है। अगर टाइटंस इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो भी यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें ही स्थान पर रहेगी, क्योंकि शीर्ष 4 टीमें 6-6 मुकाबले अपने नाम कर चुकी हैं।

टॉस जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर शुरुआती 4-5 ओवरों में गेंद स्विंग होती है। अगर ओस पड़ती है, तो हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। ये दो मैच तय करेंगे कि हम टूर्नामेंट में कितनी दूर तक जाएंगे। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, और वे मौजूदा चैंपियन हैं। टीम का माहौल काफी अच्छा है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।"

दूसरी ओर, टॉस गंवाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले फील्डिंग करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि घास ज्यादा मदद मिलेगी। उम्मीद है कि हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। आईपीएल के पहले हाफ में जिस तरह से हमने खेला, उसे देखकर अच्छा लगा। यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। हम इसके लिए उत्साहित हैं। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।"

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story