आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शांभवी-दिव्यांशु की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड मेडल

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप  शांभवी-दिव्यांशु की जोड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड मेडल
मिस्र के काहिरा में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत की झोली में चौथा गोल्ड मेडल आ गया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। मिस्र के काहिरा में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में भारत की झोली में चौथा गोल्ड मेडल आ गया है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जोड़ी शांभवी क्षीरसागर और दिव्यांशु देवांगन ने 499.9 के जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

इस जोड़ी ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 632.0 के साथ टॉप किया था। चीनी ताइपे की त्साई चीह-यिंग और चेन यू-एन ने 498.3 के साथ सिल्वर जीता, जबकि टिफेन पोम्स और गैसपार्ड लेसीयर की फ्रेंच जोड़ी ने 434.4 के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। जूनियर पुरुषों के 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल इवेंट में समीर ने क्वालिफाइंग राउंड में 573 के प्रयास के साथ फाइनल में जगह बनाई और वह दूसरे स्थान पर रहे।

फ्रांस के अर्नोद गामालेरी ने 589 पोस्ट करते हुए जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। फाइनल में समीर सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने आठ-सीरीज के फाइनल की पहली तीन पांच-शॉट सीरीज में सात हिट किए।

गामालेरी ने 29 हिट के साथ गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। काहिरा जूनियर वर्ल्ड कप में भारत के अब कुल 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय टीम मेडल टैली में शीर्ष पर मौजूद है। टूर्नामेंट का अंत होने में अभी दो दिन बचे हुए हैं।

इससे पहले गुरुवार को, प्राची गायकवाड़ ने जूनियर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) इवेंट जीतकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया था। प्राची ओलंपिक इंटरनेशनल सिटी शूटिंग रेंज में जूनियर महिला 3पी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली अकेली भारतीय थीं। प्राची ने टूर्नामेंट में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया था।

इससे पहले 21 अप्रैल को शिव नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट जीतकर देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। वहीं, नारायण प्रणव ने फाइनल में 229.5 के स्कोर के साथ जूनियर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story