जब पहली ही फिल्म में अर्चना पूरन सिंह को अभिनेता ने गले लगाने से कर दिया था इनकार, तब नसीरुद्दीन शाह ने समझाया
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बात चाहे 'कुछ-कुछ होता है' की मिसेज ब्रिगेंजा हो या फिर कपिल शर्मा शो में जज के रूप में हंसने की, अर्चना पूरन सिंह इन दोनों ही किरदारों में हिट रही हैं।
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह आज भी पर्दे पर अपने व्लॉग से दर्शकों को मनोरंजन करती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 19 साल की उम्र में कैमरा फेस करने वाली अर्चना पूरन सिंह को पहली फिल्म पाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी थी?
26 मार्च को देहरादून में जन्मीं अर्चना पूरन सिंह आज टीवी का नाम-माना चेहरा हैं। भले ही अभिनेत्री फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया और द कपिल शर्मा शो के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अर्चना को नहीं पता था कि आगे जाकर वे जज बनकर कुर्सी पर बैठकर हंसने के लिए मोटे पैसे लेगीं, लेकिन उसका शुरुआती करियर संघर्ष से भरा था।
फिल्मों में कदम रखने से पहले अर्चना टीवी पर कई सीरियल्स में काम कर चुकी थीं। उन्होंने 'मिस्टर या मिसेज' और करमचंद जैसे नाटकों में काम किया, और 'करमचंद' में अभिनेत्री का डबल रोल था। कहा जाता है कि उस वक्त अर्चना ही पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर डबल रोल को आसानी से कर लिया था। हालांकि वह तीन एपिसोड में दिखी थीं, जिसके बाद सीरियल बंद हो गया।
साल 1987 में अभिनेत्री को पहली फिल्म 'जलवा' ऑफर हुई, जिसके लिए उन्हें मुंबई की ही 30-35 मॉडल लड़कियों से भिड़ना पड़ा। अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया था कि जब स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया, वह घर से दूर थीं और एक फोन कॉल पर 100 रुपए की टैक्सी कर पहुंची थीं, जो उस वक्त के हिसाब से बहुत ज्यादा था। फिर मुझसे कैमरे के सामने लाइनें बोलने के लिए कहा गया। मेरा सिलेक्शन हुआ और फिर लगा कि 100 रुपए वसूल हो गए।
फिल्म जलवा की शूटिंग करना भी अर्चना के लिए आसान नहीं था। फिल्म के लीड एक्टर साइरस ब्रोचा ने अर्चना को सीन के दौरान गले लगाने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि कम उम्र के साइरस ब्रोचा बहुत शर्मीले थे, लेकिन फिल्म में सीन को फिल्माना बहुत जरूरी था। ऐसे में नसीरुद्दीन शाह के समझाने पर अभिनेता ने अर्चना को गले लगाया। दरअसल, फिल्म के एक सीन में दुख भरा गाना बज रहा था, जिसमें दिखाया गया था कि पुलिस अर्चना के भाई को ले जा रही है, और अभिनेता को उन्हें गले लगाना था। वे हिचकिचा रहा थे, क्योंकि उस समय वे बहुत शर्मीला थे। ऐसे में नसीर ने सेट पर कहा कि आज गले नहीं लगाया तो 10 साल बाद तुम्हें इस बात का दुख होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 March 2026 5:40 PM IST












