झारखंड पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की हत्या, घर पर मिला खून से लथपथ शव

झारखंड  पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की हत्या, घर पर मिला खून से लथपथ शव
झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। मृतका की पहचान मालुति मरांडी के रूप में हुई है, जो डूमचीर जेटकाटोला गांव में रहती थी। बुधवार को उसका शव घर के बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

पाकुड़, 8 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। मृतका की पहचान मालुति मरांडी के रूप में हुई है, जो डूमचीर जेटकाटोला गांव में रहती थी। बुधवार को उसका शव घर के बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह वारदात अंजाम दी गई, उस वक्त वह घर पर अकेली थी। उसकी मां कहीं बाहर गई थी। घर लौटने पर जब उन्होंने घर में खून के छींटे देखे तो उन्होंने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि मालुति की अब तक तीन शादियां हो चुकी थीं और फिलहाल वह अपने पतियों से अलग होकर उसके साथ रह रही थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि महिला के वैवाहिक जीवन से जुड़े विवाद, आपसी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

पुलिस मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले महिला की किन लोगों से बातचीत हुई थी और वारदात के समय उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story