झारखंडः सिमडेगा पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंडः सिमडेगा पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक सुदूरवर्ती गांव से तीन नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर महानगर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

सिमडेगा, 15 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक सुदूरवर्ती गांव से तीन नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर महानगर ले जाने की तैयारी की जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर मानव तस्करी विरोधी इकाई और मुफस्सिल थाना की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीनों बच्चियों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में दो सक्रिय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अमित गुप्ता और स्थानीय महिला देवसनी कुमारी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल फोन और दिल्ली जाने के रेलवे टिकट भी बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चियों को राज्य से बाहर ले जाने की पूरी योजना तैयार थी।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य सफेदपोशों और बिचौलियों तक पहुंचा जा सके। रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग बच्चियों को फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनके मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

सिमडेगा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बाहरी व्यक्ति संदिग्ध रूप से बच्चों को बाहर ले जाने का लालच देता है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने को दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story