अमेरिका के एडमिरल पापारो ने वाइस एडमिरल विनीट मैककार्टी से की मुलाकात

अमेरिका के एडमिरल पापारो ने वाइस एडमिरल विनीट मैककार्टी से की मुलाकात
अमेरिका की पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल पापारो ने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच निरंतर सहयोग पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस) भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अमेरिका की पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल पापारो ने अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच निरंतर सहयोग पर चर्चा हुई।

भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को इस मुलाकात की जानकारी दी। दरअसल यह बैठक ऐसे समय हुई, जब एडमिरल पापारो जापान की यात्रा पर जा रहे थे। अमेरिकी दूतावास ने इसे भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में जारी प्रयासों का हिस्सा बताया। दूतावास ने अपने संदेश में कहा कि भारत-अमेरिका की प्रमुख रक्षा साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम किया जा रहा है।

एडमिरल पापारो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहे। इस बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय तथा वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले भारत के वरिष्ठ रक्षा व सैन्य अधिकारियों से भी पापारो ने मुलाकात की थी।

दरअसल भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बीते दिनों नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस में एडमिरल पापारो की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम में भारत के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इन बैठकों के माध्यम से दोनों देश रक्षा संबंधों को मजबूत करने और साझा सुरक्षा हितों पर संवाद जारी रखने पर जोर दे रहे हैं। गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार कमान भारत की एकमात्र संयुक्त सैन्य संचालन कमान है। इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना की क्षमताएं एक साथ काम करती हैं।

हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के समुद्री हितों की सुरक्षा के लिहाज से इस कमान की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रमुख और अंडमान-निकोबार कमान के प्रमुख के बीच हुई बातचीत दोनों देशों के सैन्य संपर्कों का अहम हिस्सा है। भारत और अमेरिका अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी के तहत सैन्य सहयोग को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। ताजा मुलाकात ने भी दोनों देशों के बीच रक्षा बलों के संपर्क और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर संवाद को फिर रेखांकित किया है।

--आईएएनएस

जीसीबी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 4:59 PM IST

Tags

Next Story