सीधी न्यूज: एठी पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, 20 पंच लौटे खाली हाथ

एठी पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, 20 पंच लौटे खाली हाथ
दो बार तारीख तय, दो बार कार्रवाई फेल; अब 14 अक्टूबर पर टिकी निगाहें

डिजिटल डेस्क सीधी। ग्राम पंचायत एठी में सरपंच अंजनी सिंह गौड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अब पंचायत से ज्यादा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का सवाल बनता जा रहा है। दो बार तारीख तय हुई, दोनों बार कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को करीब 20 पंच निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने पंचायत भवन पहुंचे, लेकिन उन्हें फिर निराश होकर लौटना पड़ा। सवाल यह है कि जब तारीख पहले से तय थी, तो प्रशासनिक तैयारी आखिर पूरी क्यों नहीं थी?

तारीखों का ऐलान, लेकिन कार्रवाई नदारत !

9 अक्टूबर के बाद 12 अक्टूबर को भी अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया नहीं हो सकी। पंचों का कहना है कि वे अपने जरूरी काम छोड़कर पंचायत भवन पहुंचते हैं, लेकिन ऐन वक्त पर कार्रवाई निरस्त होने की सूचना मिलती है। बार-बार ऐसी स्थिति से पंचों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका आरोप है कि उनकी परेशानी और समय की कोई परवाह नहीं की जा रही।

तहसीलदार पर गंभीर आरोप,

नाराज पंचों ने तहसीलदार राकेश शुक्ला पर प्रक्रिया टालने के आरोप लगाए और सरपंच पक्ष के साथ मिलीभगत की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। तहसीलदार ने कार्रवाई नहीं होने के पीछे चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में व्यस्तता को कारण बताया है। ऐसे में अब यह स्पष्ट होना जरूरी है कि निर्धारित तारीखों पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर क्या व्यवस्था की गई थी और बार-बार तारीख बदलने की नौबत क्यों आई।

पांच मिनट पहले मिली निरस्तीकरण की सूचना

पंचायत भवन में मौजूद पटवारी प्रशांत सिंह के मुताबिक, उन्हें एसडीएम प्रिया पाठक का फोन आया था, जिसमें 12 अक्टूबर की कार्रवाई निरस्त होने की जानकारी दी एठी पंचायत में अब तीसरी तारीख 14 अक्टूबर पर सबकी निगाहें टिकी हैं। क्या इस बार प्रशासन आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी कराएगा, या पंचों को फिर इंतजार करना पड़ेगा?


Created On :   12 Oct 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story