'इतनी प्यारी जीवनसाथी पाकर हूं धन्य', करवाचौथ पर शान ने पत्नी के लिए लिखा खास नोट

इतनी प्यारी जीवनसाथी पाकर हूं धन्य, करवाचौथ पर शान ने पत्नी के लिए लिखा खास नोट
मशहूर गायक शान ने हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी की तारीफ करते हुए बताया कि राधिका हर साल पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक शान ने हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका मुखर्जी की तारीफ करते हुए बताया कि राधिका हर साल पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

शान ने इंस्टाग्राम पर करवाचौथ की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें राधिका करवा चौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं और शान उनके बगल में खड़े हैं। वीडियो शेयर करते हुए शान ने बताया कि यह 26वीं बार है, जब राधिका करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।

शान ने लिखा, "यह 26वीं बार होगा और राधिका ने साल 2000 में हमारी शादी के बाद से एक भी करवा चौथ नहीं छोड़ा है। मुझे इस रिवाज को अपनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन जब मैं देखता हूं कि वह कितनी निष्ठा और समर्पण के साथ इसे करती हैं, पूरा दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं और फिर भी इतनी शांत और अपने विश्वास पर इतनी मजबूत रहती हैं, तो मुझे लगता है कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मुझे इतनी प्यार करने वाली और सब कुछ देने वाली जीवनसाथी मिली है।"

शान और राधिका मुखर्जी की बात करें, तो कपल की पहली मुलाकात 1990 के दशक में एक म्यूचुअल फ्रेंड की पार्टी या पूल पार्लर में हुई थी। राधिका, शान से 6 साल छोटी थीं। जब दोनों मिले थे, तब शान 24 साल के थे और राधिका 18 साल की थीं। लंबे समय तक दोनों में पहले अच्छी दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

शान स्वभाव से काफी शर्मीले थे, लेकिन उन्होंने राधिका को प्रपोज करने के लिए बेहद रोमांटिक तरीका चुना। वे राधिका को समुद्र के किनारे ले गए, जहां घुटनों पर बैठकर राधिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। राधिका ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया और कपल ने नवंबर 2000 में शादी की और उनके दो बेटे हैं, सोहम और शुभ। इस जोड़े ने नवंबर 2025 में अपनी शादी की सिल्वर जुबली यानी 25वीं सालगिरह मनाई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story