केंद्रीय जल आयोग में 39 चीफ ड्राफ्ट्समैन पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

केंद्रीय जल आयोग में 39 चीफ ड्राफ्ट्समैन पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख तकनीकी संगठन, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने चीफ ड्राफ्ट्समैन (जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'बी' राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) के 39 (अस्थायी) पदों को प्रतिनियुक्ति (जिसमें अल्पकालिक अनुबंध भी शामिल है) के आधार पर भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख तकनीकी संगठन, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने चीफ ड्राफ्ट्समैन (जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप 'बी' राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी) के 39 (अस्थायी) पदों को प्रतिनियुक्ति (जिसमें अल्पकालिक अनुबंध भी शामिल है) के आधार पर भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीडब्ल्यूसी की ओर से चीफ ड्राफ्ट्समैन पोस्ट के 39 पदों पर रिक्तियां क्षेत्र-वार जारी की गई हैं, जिनमें केंद्रीय जल आयोग (मुख्यालय), नई दिल्ली में 14; ब्रह्मपुत्र बेसिन संगठन, गुवाहाटी (असम) में 2; बराक और अन्य बेसिन संगठन, शिलांग (मेघालय) में 1; कावेरी और दक्षिणी नदियां संगठन, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में 2; कृष्णा और गोदावरी बेसिन संगठन, हैदराबाद (तेलंगाना) में 2; सिंधु बेसिन संगठन, चंडीगढ़ (पंजाब) में 2; निचली गंगा बेसिन संगठन, पटना (बिहार) में 1; ऊपरी गंगा बेसिन संगठन, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 2; महानदी और पूर्वी नदियां संगठन, भुवनेश्वर (ओडिशा) में 1; केंद्रीय निगरानी संगठन, नागपुर (महाराष्ट्र) में 2; दक्षिणी निगरानी संगठन, बेंगलुरु (कर्नाटक) में 1; नर्मदा बेसिन संगठन, भोपाल (मध्य प्रदेश) में 2; माही और तापी बेसिन संगठन, गांधीनगर (गुजरात) में 1; यमुना बेसिन संगठन, नई दिल्ली में 2; जल संसाधन विभाग (डीओडब्ल्यूआर), आरडी और जीआर, नई दिल्ली में 2; और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, नई दिल्ली में 2 पद शामिल हैं।

चीफ ड्राफ्ट्समैन के इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 'रोजगार समाचार' में इस परिपत्र के प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, वैधानिक या स्वायत्त संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विश्वविद्यालयों या मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों में संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, ऑटोकैड से संबंधित सॉफ्टवेयर पर छह महीने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, आवश्यक योग्यता और कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय जल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव, स्थापना-एक्स अनुभाग, केंद्रीय जल आयोग, तीसरी मंजिल (दक्षिण), सेवा भवन, आर.के. पुरम, नई दिल्ली-110066' पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story