शाहनगर न्यूज: स्वामित्व योजना में शाहनगर सबसे आगे, जिले में 51% काम पूरा

स्वामित्व योजना में शाहनगर सबसे आगे, जिले में 51% काम पूरा
शाहनगर गांव में 75% कार्य पूरा, जल्द मिलेगा भू-अधिकार प्रमाण पत्र

डिजिटल डेस्क शाहनगर । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्राम आबादी में बने हुए मकानों को भू-अधिकार प्रमाण पत्र और पट्टे वितरित किए जाने का कार्य जिले में तेजी से चल रहा है।

27 नवंबर सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 51.03 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जिले में कुल 95560 प्लॉट हैं, जिनमें से अब तक 48763 पट्टे पूरे हो चुके हैं। एक दिन में 1038 पट्टे पूरे किए गए हैं।

तहसीलवार रिपोर्ट के अनुसार शाहनगर तहसील सबसे आगे है। शाहनगर में कुल 8563 प्लॉटों में से 5801 पट्टे पूरे हो चुके हैं, यानी 67.74 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। एक दिन में शाहनगर में 156 पट्टे पूरे किए गए।

वहीं ग्राम शाहनगर में लगभग 75 प्रतिशत कार्य हो चुका है, 25 प्रतिशत कार्य बाकी है। इसके बाद वासियों को पट्टे वितरित किए जाएंगे।

इसके बाद रैपुरा 61.57%, देवेन्द्रनगर 54.44%, सिमरिया 54.39%, पवई 54.35%, पन्ना 52.01%, गुनौर 48.17%, अमानगंज 47.39% और अजयगढ़ 38.70% पर है। अजयगढ़ सबसे पीछे है, वहां अब तक 7131 पट्टे ही पूरे हो सके हैं।

इनका कहना है

ये केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें ग्राम आबादी में बने हुए मकानों को उनका भू-अधिकार प्रमाण पत्र और पट्टे वितरित किए जाने हैं। उसी संबंध में ये कार्य चल रहा है। ग्राम शाहनगर के वासियों को आबादी के पट्टे वितरित किए जाएंगे।

— श्रीमति कोमल सिंह, तहसीलदार शाहनगर


Created On :  

Tags

Next Story