Shahnagar/Panna news: शाहनगर पंचायत का गार्डन बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
डिजिटल न्यूज़ शाहनगर/पन्ना
जनपद मुख्यालय की आदर्श पंचायत शाहनगर परिसर में निर्मित गार्डन अपनी भव्यता और सुंदरता के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
गार्डन में पत्थरों से निर्मित कृत्रिम झरना, रंग-बिरंगे फव्वारे, सफेद हंसों की आकर्षक मूर्तियां और भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो परिसर की शोभा को और बढ़ा रही है।
साफ-सुथरे रास्ते, हरियाली और आकर्षक लाइटिंग के कारण शाम ढलते ही यह स्थान लोगों के घूमने-फिरने और फोटो खिंचवाने का प्रमुख अड्डा बन गया है।
परिसर के मुख्य द्वार पर लगे बोर्ड पर "मुस्कुराईये, आप आदर्श पंचायत शाहनगर में हैं" का संदेश पंचायत की सजगता और सौंदर्यबोध को दर्शाता है।
खासतौर पर बच्चों के लिए यह गार्डन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां वे झरने और फव्वारे के पास खेलते और अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।
Created On :  

