Shahnagar/Panna news: कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को पन्ना पुलिस ने कराया मुक्त

कर्नाटक में  बंधक बनाए गए मजदूरों को पन्ना पुलिस ने कराया मुक्त

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर/पन्ना

कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को पन्ना पुलिस ने मुक्त करा लिया है।मलघन निवासी मजदूर राजकुमार विश्वकर्मा ने फोन पर बताया कि उन्हें कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं थी और रात में चार लोग उनकी निगरानी करते थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पन्ना पुलिस आधिक्षक सत्यसाची सराफ ने तत्काल संज्ञान लिया।मामले को गंभीरता से लेते हुये शाहनगर थाना प्रभारी रवि जादौन और बोरी चौकी प्रभारी संतोष मरकाम ने मजदूरों को मुक्त कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर उसके माध्यम से कर्नाटक में बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराया।

मुक्त कराए गए मजदूरों में राम, रामलाल आदिवासी, बृजेश, पुन्ना बाई, राम कली, सारतो बाई, अजय आदिवासी, रानी बाई, दिलीप, गान्धी कनक, प्रमोद, लहरी बाई, फुलवा बाई और महेश सहित राजकुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

गुरुवार शाम सभी मजदूर गागरखुर्द रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से उनके घर लौटने की व्यवस्था की गई।

एक साल पहले भी सामने आया था ऐसा मामला

करीब एक वर्ष पहले भी इसी क्षेत्र के मजदूरों को बेंगलुरु की निर्माण साइट पर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया था। उस समय भी पन्ना पुलिस ने मजदूरों को मुक्त कराया था।थाना प्रभारी के मुताबिक, मजदूरों के नाम पर बिचौलिये कर रहे हैं। इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस से साझा की जाएगी।

इनका कहना है —

सव्यसाची सराफ, पुलिस अधीक्षक पन्ना-

शाहनगर थाना प्रभारी से बात की है, वह मजदूरों के नाम वेरिफाई करा रहे हैं। जिसके बाद कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story