केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राघव चड्ढा की तारीफ की, बोले- वह अच्छे सांसद हैं
करनाल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की तारीफ की और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टियों में लोकतंत्र और सबको अपनी बात कहने का अधिकार होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के साथ कितने नेता जुड़े और फिर धीरे-धीरे छोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा एक अच्छे सांसद हैं और संसद में बहुत अच्छे ढंग से अपनी बातों को रखते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में एक व्यक्ति की बातों को माना जाता है।
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाके को लेकर उन्होंने कहा कि यह निंदनीय घटना है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच लोगों को पकड़ा जा चुका है। कुछ और लोगों को पकड़ना बाकी है। चंडीगढ़ में ऐसी घटना होना काफी निंदनीय है। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ हमारा बहुत पहले से संबंध है। पंजाब दौरे के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देता हूं। पंजाब के लोगों का विश्वास भाजपा की ओर बढ़ा है। पिछले दिनों पंजाब के किसान कुछ समस्याओं को लेकर मेरे पास आए थे और मुझसे बातचीत की। बहुत सी पार्टियों को पंजाब देख चुका है। अब पंजाब के लोगों में चर्चा है कि इस बार भाजपा की सरकार को देखेंगे। पंजाब के लोग परिवर्तन लाने पर विचार कर रहे हैं।
मनोहर लाल ने कहा कि नई फसल के लिए किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। किसान फसल लेकर मंडी आएं, वहां सारी तैयारियां कर ली गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं आएगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 10:04 PM IST











