'गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस', खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार

गुजरातियों का अपमान, गांधी-पटेल की धरती की गरिमा को ठेस, खड़गे के बयान पर भूपेंद्र पटेल का पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया। खड़गे ने गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताते हुए कहा कि वहां के लोगों को पीएम मोदी आसानी से गुमराह कर सकते हैं, लेकिन केरल के लोग ज्यादा समझदार और शिक्षित हैं, इसलिए उन्हें कोई भ्रमित नहीं कर सकता। खड़गे के इसी बयान पर अब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के लोगों को लेकर एक विवादित बयान दिया। खड़गे ने गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताते हुए कहा कि वहां के लोगों को पीएम मोदी आसानी से गुमराह कर सकते हैं, लेकिन केरल के लोग ज्यादा समझदार और शिक्षित हैं, इसलिए उन्हें कोई भ्रमित नहीं कर सकता। खड़गे के इसी बयान पर अब गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस बयान को आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनका यह बयान गुजरातवासियों का अपमान है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि खड़गे के इस बयान से महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भूपेंद्र पटेल ने लिखा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा गुजरात के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरातवासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी करता रहेगा। ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं। यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितना असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का जवाब देना जानती है, और आने वाले समय में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकारकर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन करेगी, यह निश्चित है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 11:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story