मध्य प्रदेश में किसानों को सस्ती दर पर मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में किसानों को सस्ती दर पर मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर किसानों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत मात्र 2 रुपए 40 पैसे से 2 रुपए 85 पैसे प्रति यूनिट की किफायती दर पर बिजली उपलब्ध होगी।

भोपाल, 25 मार्च (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर किसानों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत मात्र 2 रुपए 40 पैसे से 2 रुपए 85 पैसे प्रति यूनिट की किफायती दर पर बिजली उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री निवास आयोजित में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत विद्युत क्रय अनुबंध वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा है कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत किसानों के हित में किए जा रहे अनुबंध राज्य के लिए अमूल्य उपहार हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना में चार हजार मेगावॉट की विशाल क्षमता वाली इकाईयां स्थापित की जाएंगी। जिसका सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। इससे लगभग 8 लाख पम्प सीधे सूर्य की शक्ति अर्थात् सौर ऊर्जा से संचालित होंगे।

सीएम ने कहा कि आज से सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अनुबंधों के वितरण की प्रक्रिया आरंभ हो रही है। यह दिन प्रदेश की कृषि और ऊर्जा नीति के समन्वय का ऐतिहासिक पड़ाव सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2026 को प्रदेश में कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। किसानों को सुखी-समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के इस महासंकल्प में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने अब तक 12 हजार मेगावॉट से अधिक नवकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित कर ली है। सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत 4 हजार 22 मेगावॉट की सोलर परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। इससे मात्र 2 रुपए 40 पैसे से 2 रुपए 85 पैसे प्रति यूनिट की किफायती दर पर बिजली उपलब्ध होगी। मध्य प्रदेश वर्तमान में केवल पॉवर स्टेट ही नहीं, बल्कि ग्रीन पॉवर स्टेट बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

सीएम ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां इस बात का प्रमाण हैं कि ऊर्जा और ईंधन के लिए देश का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। सौर ऊर्जा के लिए किए जा रहे कार्य प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में सूर्य का आध्यात्मिक महत्व सदा से रहा है। वर्तमान काल में सूर्य देव ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत बनकर सभी का कल्याण कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जन्मदिवस पर प्रदेश के किसानों को सस्ती बिजली का उपहार दे रहे हैं। यह कदम उनकी किसानों के प्रति संवेदनशीलता के भाव को दर्शाता है। नवीन एवं नवकरणीय मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने घरों पर विद्युत उत्पादन के लिए रूफ टॉप लगवाने का प्रदेशवासियों से आहवान किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story