फैजू शो जीतता तो ज्यादा बेहतर होता, 'द 50' के विनर शिव ठाकरे को बधाई देते हुए रजत दलाल ने कही बड़ी बात

फैजू शो जीतता तो ज्यादा बेहतर होता, द 50 के विनर शिव ठाकरे को बधाई देते हुए रजत दलाल ने कही बड़ी बात
हरियाणा के भारतीय पावरलिफ्टर और टीवी के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके रजत दलाल 'द 50' शो का हिस्सा रहे, हालांकि शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने अपने नाम की।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के भारतीय पावरलिफ्टर और टीवी के कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके रजत दलाल 'द 50' शो का हिस्सा रहे, हालांकि शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने अपने नाम की।

अब 'द 50' खत्म होने के बाद रजत दलाल ने शो से जुड़े अनुभव आईएएनएस के साथ शेयर किए हैं और बताया कि वह शो में या फिर शो के बाहर भी किसी तरह की कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं रहे।

शिव ठाकरे को जीत की बधाई देते हुए रजत दलाल ने कहा, "जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन फैजू जीतता तो मुझे ज्यादा खुशी होती, लेकिन जिसके भाग्य में जीतना लिखा होता है, वही जीतता है। उनके भाग्य में जीतना लिखा था, तो वह जीत गए।"

रजत ने कहा, "शो का अनुभव बहुत अच्छा रहा, और मुझे यकीन है कि अगर सालों बाद भी शो को याद किया जाएगा तो कुछ चीजें जरूर हंसने पर मजबूर कर देंगी। मुझे खुशी है कि मैंने अपना गेम बहुत अच्छे से खेला और जो करना चाहता था, वो करने में कामयाब भी रहा। आखिर में आगे चीजें थोड़ी बदल गईं, लेकिन कोई बात नहीं।"

शो में बेवजह लड़ाई और गुस्सा करने के आरोप पर रजत ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि शो में मैं किसी तरह की बेवजह की लड़ाई का हिस्सा रहा हूं। हर किसी के गेम खेलने का अपना तरीका होता है और हर किसी ने उसी तरीके से खेला। अगर ऐसे में लोग एक ही चीज के पीछे पड़े रहेंगे, तो मैं कुछ नहीं कर सकता।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर रजत ने कहा, "ट्रोलिंग को लेकर न तो पहले कभी फर्क पड़ा है और न ही आगे पड़ेगा क्योंकि मैं कभी भी नकारात्मक चीजों की तरफ नहीं देखता। मेरी कोशिश पॉजिटिव चीजों को देखने के लिए होती है।" महिलाओं के साथ डिसरेस्पेक्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ उनकी तरफ से नहीं हुआ।"

बता दें कि रजत पर हाल ही में प्रिंस नरुला ने निशाना साधा था और कर्मों का फल मिलने की बात कही थी। उन्होंने रजत के खिलाफ क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story