महाराष्ट्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू होगा रामदास आठवले

महाराष्ट्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू होगा रामदास आठवले
केंद्रीय राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होगा। इसी बीच उन्‍होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात को व्‍यक्तिगत बताया है। उन्‍होंने कहा कि शरद पवार महाराष्‍ट्र के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

नई दिल्‍ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होगा। इसी बीच उन्‍होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात को व्‍यक्तिगत बताया है। उन्‍होंने कहा कि शरद पवार महाराष्‍ट्र के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

केंद्रीय राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने कहा, "महाराष्ट्र में कॉमन सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) का अध्ययन करने और उसका ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है।"

उन्‍होंने कहा कि यह जिम्‍मेदारी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिटायर्ड जज रंजना देसाई को दे दी है। यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है। देश की जनसंख्‍या कम करने की जरूरत है। 'हम दो हमारे दो' के नारे से जनसंख्‍या पर काफी नियंत्रण किया गया है। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही बच्‍चों की अच्‍छी परवरिश और शिक्षा मिल रही है। मुसलमानों को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

उन्‍होंने कहा कि कई राज्‍यों में यूसीसी लागू हो चुका है और महाराष्‍ट्र भी इसकी पहल जल्‍द करेगा। इस बिल के बनने के समय इस बात का ध्‍यान देना होगा कि किसी के साथ अन्‍याय न हो।

केंद्रीय राज्‍यमंत्री रामदास आठवले ने कहा, "एकनाथ शिंदे ने शरद पवार से मुलाकात की है। मुझे लगता है कि शरद पवार महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय और वरिष्ठ नेता हैं। हर कोई उनसे मिलता है और उनकी सलाह लेता है।"

उन्‍होंने कहा कि किसी खास मुद्दे पर एकनाथ शिंदे, शरद पवार से मिलने के लिए गए होंगे। मुझे ऐसा नहीं लगता कि इस दौरान किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हुई होगी। दोनों की यह मुलाकात व्‍यक्तिगत हो सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2026 9:24 PM IST

Tags

Next Story