महाराष्ट्र सातवें अपराध में आरोपी अशोक खरात गिरफ्तार, एसआईटी ने तेज की जांच

महाराष्ट्र सातवें अपराध में आरोपी अशोक खरात गिरफ्तार, एसआईटी ने तेज की जांच
नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पुलिस जांच और तेज हो गई है। पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

नासिक, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पुलिस जांच और तेज हो गई है। पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, खरात के खिलाफ नासिक शहर के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं। खरात को छठे अपराध में 25 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे 3 दिनों की पुलिस हिरासत (26 अप्रैल तक) में भेजा दिया गया था। रविवार को छठे मामले की न्यायिक हिरासत खत्म होते ही उसे तुरंत सातवें मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी अशोक खरात पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। विशेष रूप से नकली खाद्य सामग्री की सप्लाई के स्रोत के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे रहा। सरकारी वकीलों का कहना है कि आरोपी जानबूझकर मेमोरी लॉस का नाटक कर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

अब तक करीब 40 दिनों में आरोपी को 14 बार अदालत में पेश किया जा चुका है। सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों के अलावा, शिरडी और सिन्नर पुलिस भी आरोपी को अपनी जांच के लिए हिरासत में लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील किरण बेंडाभर और एडवोकेट शैलेंद्र बागड़े ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी अदालत में पूछे गए सवालों का जवाब देने के बजाय केवल सिर हिला रहा है और मामले के मास्टरमाइंड व ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी छिपा रहा है।

शिरडी पुलिस ने आरोपी अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उस पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और एक किसान की जमीन से संबंधित धोखाधड़ी के आरोप हैं। हालांकि अभी कल्पना खरात पुलिस की पहुंच से दूर है। खुद को भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात पर यौन शोषण का आरोप है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story