महिला आरक्षण बिल भागलपुर की महिलाओं ने आधी आबादी को सशक्त बनाने वाला कदम बताया

महिला आरक्षण बिल  भागलपुर की महिलाओं ने आधी आबादी को सशक्त बनाने वाला कदम बताया
बिहार के भागलपुर में महिला उद्यमियों और समाजसेवियों ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर खुशी जाहिर की है। महिलाओं ने कहा कि इससे हम लोगों की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।

भागलपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर में महिला उद्यमियों और समाजसेवियों ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर खुशी जाहिर की है। महिलाओं ने कहा कि इससे हम लोगों की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।

आईएएनएस से बात करते हुए महिलाओं ने उम्मीद जताई कि इस आरक्षण से राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और समाज का समग्र विकास होगा।

एकता कीर्ति ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं। मेरा मानना है कि आरक्षण तभी दिया जाता है, जब इसकी सच्ची जरूरत होती है। इससे कहीं न कहीं महिलाओं को लाभ होगा।

प्रिया सोनी ने कहा कि महिलाओं को यूं तो आरक्षण की जरूरत नहीं है, महिलाओं को अवसर दिए जाने पर हम किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हटतीं। केंद्र सरकार के इस फैसले से हम काफी खुश हैं। हमारी भागीदारी बढ़ेगी, इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। महिलाएं आगे बढ़ें, यही हमारी कामना है।

शोभा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। यह बहुत अच्छा कदम है। पहले महिलाओं को रोक दिया जाता था। अब वे आगे बढ़कर काम करेंगी और अपनी नेतृत्व क्षमता से समाज को राह भी दिखाएंगी।

नीलम अग्रवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत ही अच्छा फैसला है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा। भारत में पहले महिलाओं को ज्यादा मौका नहीं मिलता था, अब मौका मिलेगा तो वे कुछ कर दिखाएंगी। मैं भारत का ऐसा भविष्य चाहती हूं, जहां महिलाओं को आरक्षण की जरूरत ही न पड़े।

लीना ने कहा कि हम महिलाएं हमेशा पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलें। अब हमारे कंधे पुरुषों के कंधों की तरह मजबूत होंगे। इस फैसले ने हमें गौरवान्वित महसूस कराया है। हम भागीदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केंद्र सरकार का आभार है कि वह हमें लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देने जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 10:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story