इस वर्ष 'सूर्य पथ तिरंगा' के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला प्रधानमंत्री मोदी

इस वर्ष सूर्य पथ तिरंगा के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला  प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "अगस्त के महीने में हमें हर तरफ देशभक्ति के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। इस समय हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रबल हो जाती है। नेशनल हैंडलूम डे और भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ से लेकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, इसे खास बनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस और नेशनल स्पेस डे का अवसर हर देशवासी को गर्व से भर देता है। 'हर घर तिरंगा' अभियान इस भावना को और मजबूत करता है।"

पीएम मोदी ने कहा कि 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने से यह वर्ष और भी विशेष बन गया है। इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गई है। तिरंगे का ये उत्सव केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा। इस वर्ष सूर्य पथ तिरंगा के जरिए हमारा तिरंगा दुनियाभर की एक अनोखी यात्रा पर निकला। फिजी के सूवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक इंडियन मिशंस और पोस्ट पर तिरंगा फहराया गया। यह दृश्य कितने अद्भुत रहे होंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे दुनियाभर में सूरज आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे भारतीय तिरंगा भी लहराया गया। ऐसे प्रयास समाज के एक-सूत्र में पिरोते हैं। इससे देश के साथ भी हमारा जुड़ाव और गहरा होता है। इन प्रयासों में शामिल सभी लोगों को मेरी बहुत-बहुत बधाई।

पीएम ने आगे कहा कि हमारे शहरों और कस्बों की सड़कों पर रोज सुबह से शाम तक लाखों महिलाएं अपने-अपने काम में जुटी रहती हैं। कोई सब्जी बेचती है, कोई फल, कोई चाय का ठेला लगाती है, कोई फूल, दीये और पूजा की सामग्री बेचती है। कई बार बस थोड़ी सी पूंजी की कमी इनके कारोबार को आगे बढ़ने से रोक देती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 12:13 PM IST

Tags

Next Story