मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल बोले-इनके खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान और हैदराबाद के एक स्कूल में कथित 'कलमा' विवाद मामले पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर विनोद बंसल ने कहा कि यह मामला कोई नया नहीं है। इससे पहले मौलाना अरशद मदनी की ओर से दिल्ली की एक सभा भगवान शंकर को लेकर बातें की गई थीं। मौलाना जर्जिस जैसे लोगों को शर्म नहीं आती। ऐसे लोग बेहुदी बातें करने से बाज नहीं आते। शासन-प्रशासन को इनके लिए और इंतजाम करना पड़ेगा।
विनोद बंसल ने कहा कि इन लोगों की ओर से जिस तरह से हिंदू आस्था और विश्वास के साथ आघात किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। अगर इनके किसी के बारे में कोई कुछ कह दे तो 'सर तन से जुदा' की गैंग खड़ी हो जाती है और इनकी ओर से हमारे आराध्य देवों के बारे में ऐसी टिप्पणियां की जाती हैं, यह अस्वीकार्य है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
मां सीता को लेकर कुणाल कामरा के बयान पर विनोद बंसल ने कहा कि यह वह शख्स है, जिसको चारों तरफ डंडे पड़ चुके हैं। बीते दिनों में दिल्ली में भी इसके कई कार्यक्रम कैंसिल हुए। कोर्ट की ओर से इसके खिलाफ खतरनाक टिप्पणियां की गई हैं। लेकिन बेशर्मी की हद है कि ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसे सभी हिंदू द्रोहियों को हिंदू समाज समय पर सबक सिखाएगा।
हैदराबाद में हिंदू छात्र को होमवर्क में 'कलमा' और 'सूरह अल-फातिहा' याद करने के मामले को लेकर विनोद बंसल ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण लोग हैदराबाद की अस्मिता पर हमला कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को कलमा ही नहीं बल्कि फातिहा पढ़ाने के लिए फोर्स किया जा रहा था; यह दुर्भाग्यपूर्ण और हिंदू आस्था व विश्वास के साथ गंभीर हमला है। सरकार को अविलंब इस विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसे मामलों पर अंकुश लगना चाहिए।
विनोद बंसल ने आगे कहा कि आज हमारी ओर से विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया और कहा गया कि विद्यालय के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान 'मुस्लिम इज कांग्रेस और कांग्रेस इज मुस्लिम' के बाद से जिहादियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। इन सभी मामलों पर अंकुश लगना चाहिए। हिंदू समाज ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं करेगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 July 2026 4:40 PM IST











