मेरा एल्गोरिदम मुझे अजनबियों के रिश्तों में उलझा रहा है, करण जौहर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

मेरा एल्गोरिदम मुझे अजनबियों के रिश्तों में उलझा रहा है, करण जौहर ने शेयर किया मजेदार पोस्ट
फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखते हैं। मंगलवार को उन्होंने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया एल्गोरिदम उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर डाल रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनका एल्गोरिदम उन्हें उन लोगों के रिश्तों में भी इमोशनली उलझा रहा है, जिन्हें वो जानते तक नहीं हैं।

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी बरकरार रखते हैं। मंगलवार को उन्होंने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया एल्गोरिदम उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर डाल रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनका एल्गोरिदम उन्हें उन लोगों के रिश्तों में भी इमोशनली उलझा रहा है, जिन्हें वो जानते तक नहीं हैं।

करण लिखते हैं, "मेरा एल्गोरिदम मुझे उन लोगों के रिश्तों में उलझा रहा है, जिन्हें मैं जानता तक नहीं हूं। साथ ही, मुझे वो जीतें खरीदने का भी मन कर रहा है, जिनकी मुझे जरूरत नहीं है और अब मुझे गुस्सा आ रहा है, क्योंकि उसके लिए मैं कुछ कर भी नहीं सकता सीधे शब्दों में कहूं तो मेरे फीड को एक थेरेपिस्ट की जरूरत है।"

करण जौहर की बात करें तो हाल ही में ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस पहुंचे थे, जहां करण जौहर, करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने उनका स्वागत किया था।

इस दौरान करण जौहर ने अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की क्लिप्स दिखाईं, जिसमें उन्होंने सॉन्ग 'बोले चूड़ियां' और 'शावा शावा' जैसे गानों पर डांस परफॉर्मेंस भी हुई थी। करण ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि फिल्म के 25 साल पूरे होने के करीब पहुंचते वक्त ये क्लिप्स दिखाते हुए वे भावुक हो गए थे।

करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म कभी खुशी कभी गम 14 दिसंबर को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे करने जा रहा है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। परिवार, परंपराओं और रिश्तों के जुड़ने-बिखरने की इस कहानी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और यह बड़ी हिट साबित हुई थी, हालांकि फिल्म के गाने और इसके कुछ क्लिप्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story