मुंगेर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 5 मई से, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मुंगेर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 5 मई से, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुंगेर में दो दिन एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मुंगेर में दो दिन एवं एक रात्रि का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

‎प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पांच मई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। वे इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन और सरकार में समन्वय तथा हमारी जिम्मेदारी , कार्य विस्तार की दृष्टि पर अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा वे सरकार की सफलता को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बताएंगे।

‎भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख और बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

‎उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग को भव्य बनाने के लिए जिला के पदाधिकारी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए मुंगेर पधारेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के कई पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं को संगठन, आदर्श एवं नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए पहुंचेंगे।

‎उन्होने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता "राष्ट्र सर्वोपरि" के सिद्धांत के साथ कार्य करता है और यह प्रशिक्षण उसी भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा आगामी समय में जनसंपर्क अभियान को गति देने की योजना है।

‎प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि बिहार के सभी 52 सांगठनिक जिलों में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य में 1420 मंडलों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 2 मई से बिहार में जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं एवं बिहार सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

‎ झा ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के रूप में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story