नौसेना और सेना में भर्ती का अवसर, नौसेना ने मांगे आवेदन, सेना ने जारी किया परिणाम

नौसेना और सेना में भर्ती का अवसर, नौसेना ने मांगे आवेदन, सेना ने जारी किया परिणाम
भारतीय नौसेना ने रविवार को जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन के विभिन्न पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। वहीं, भारतीय सेना ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए नौसेना में आवेदन फिलहाल चालू हैं।

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस) देश के युवाओं के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी और अन्य पदों पर शामिल होने का अवसर उपलब्ध है। भारतीय नौसेना ने रविवार को जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन के विभिन्न पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। वहीं, भारतीय सेना ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए नौसेना में आवेदन फिलहाल चालू हैं।

भारतीय नौसेना ने कार्यकारी, शिक्षा और तकनीकी शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जून 2027 से भारतीय नौसेना अकादमी में शुरू होगा। रविवार को नौसेना ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया बीते महीने जून से शुरू हो चुकी है। नौसेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शाखावार रिक्तियां और अन्य विवरण आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार, चिकित्सकीय परीक्षण और अंतिम मेरिट शामिल होगी। दूसरी ओर सेना ने कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम जारी किया है। रविवार को बताया गया कि भारतीय सेना ने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम संबंधित भर्ती कार्यालय के अनुसार देख सकते हैं। सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम और सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जिनमें शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण और चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं, के लिए बुलाया जाएगा।

रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। जहां नौसेना में अधिकारी पदों के लिए आवेदन जारी हैं। वहीं सेना में भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।

--आईएएनएस

जीसीबी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story