नेपाल आपदा पर चीन ने नेपाल के विदेश मंत्री से की बात, नकद सहायता और राहत सामग्री भेजी काठमांडू

नेपाल आपदा पर चीन ने नेपाल के विदेश मंत्री से की बात, नकद सहायता और राहत सामग्री भेजी काठमांडू
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में आई भीषण आपदा पर दुख जताया। वांग यी ने बताया कि चीन ने नेपाल के लिए नकद सहायता और राहत सामग्री का विशेष पैकेज लागू किया है, जो जल्द काठमांडू पहुंचेगा।

नई द‍िल्‍ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत कर नेपाल में आई भीषण आपदा पर दुख जताया। वांग यी ने बताया कि चीन ने नेपाल के लिए नकद सहायता और राहत सामग्री का विशेष पैकेज लागू किया है, जो जल्द काठमांडू पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि ग्लेशियर टूटने से आया मलबा हाल के वर्षों की सबसे गंभीर सीमा-पार आपदा है, जिसमें दोनों देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में दोनों नेताओं की बातचीत की जानकारी साझा की।

पोस्‍ट में ल‍िखा, ''चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से फोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि नेपाल सीमा क्षेत्र में अचानक हुए ग्लेशियर टूटने की घटना से भीषण मलबा और कीचड़ का बहाव आया, जिससे चीन और नेपाल दोनों देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं। हाल के वर्षों में यह दोनों देशों के बीच हुई सबसे गंभीर सीमा-पार आपदा है। राहत और बचाव कार्य की चुनौती और कठिनाई भी अभूतपूर्व है।''

उन्होंने कहा कि चीन एक ओर अपने स्तर पर आपातकालीन बचाव और राहत कार्य तेजी से चला रहा है, वहीं दूसरी ओर उसने शुरुआत से ही नेपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

वांग यी ने बताया क‍ि नेपाल की आपदा प्रतिक्रिया में सहायता के लिए चीन की ओर से एक विशेष सहायता पैकेज लागू किया जा रहा है। इसमें तत्काल नकद सहायता और मानवीय राहत सामग्री शामिल है। चीन की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री जल्द ही काठमांडू पहुंच जाएगी।

वांग यी ने कहा कि चीन और नेपाल पर्वतों और नदियों से जुड़े पड़ोसी देश हैं और दोनों का साझा भविष्य भी परस्पर जुड़ा हुआ है। इस आपदा की घड़ी में दोनों देशों को मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए, मिलकर हालात का सामना करना चाहिए और एकजुट होकर इस मुश्किल समय को पार करना चाहिए। साथ ही, ठोस कदमों के जरिए हिमालय के दोनों ओर मौजूद पारंपरिक दोस्ती को और मजबूत बनाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Aug 2026 11:53 AM IST

Tags

Next Story