राजनीति: डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार नए युग में प्रवेश कर चुका है बांसुरी स्वराज

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार नए युग में प्रवेश कर चुका है  बांसुरी स्वराज
ज्ञान और मोक्ष की पावन भूमि गयाजी के बोधगया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'युवा संवाद सम्मेलन' का आयोजन करके चुनाव का शंखनाद किया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज शामिल हुईं और युवाओं से सीधा संवाद किया। 'युवा संवाद कार्यक्रम' के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने युवाओं को चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जीत के लिए आवश्यक टिप्स और मंत्र साझा किए।

गयाजी, 13 सितंबर (आईएएनएस)। ज्ञान और मोक्ष की पावन भूमि गयाजी के बोधगया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'युवा संवाद सम्मेलन' का आयोजन करके चुनाव का शंखनाद किया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज शामिल हुईं और युवाओं से सीधा संवाद किया। 'युवा संवाद कार्यक्रम' के दौरान भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने युवाओं को चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जीत के लिए आवश्यक टिप्स और मंत्र साझा किए।

बांसुरी स्वराज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "गयाजी ज्ञान और मोक्ष का संगम है। यहां के युवाओं से मिलकर बहुत अच्छा लगा। मैं चुनावी शंखनाद करने आई हूं। गयाजी के युवा कभी दिशाहीन नहीं हो सकते।"

उन्होंने बिहार के विकास के बारे में बताते हुए कहा, "डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार एक नये युग में प्रवेश कर चुका है। बिहार में 221 मॉडल थाने स्थापित किए गए हैं और राज्य नक्सल मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है। इसके अलावा, बिहार में 9 बायपास और सिक्स-लेन सड़कों के साथ कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है।"

बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "बिहार में बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन सुधार हुआ है। बिहार में एक नया युग शुरू हुआ है, और देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।" उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहा है, और युवाओं की ऊर्जा इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इससे पहले बिहार बोधगया आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा ने बांसुरी स्वराज का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "बिहार प्रवास के दौरान पावन बोधगया आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदत्त आत्मीय एवं भव्य स्वागत अविस्मरणीय है। आपकी ऊर्जा और उत्साह ही संगठन की सच्ची शक्ति है।"

भाजपा सांसद ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बिहार स्थित पटना में प्रवास के दौरान बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन से उनके आवास पर सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। यह आत्मीय स्वागत एवं सम्मान सदैव शुभ्र स्मृति रहेगा। बिहार की धरती सदैव राष्ट्रहित और लोक कल्याण की प्रेरणादायी रही है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Sept 2025 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story