व्यापार: सोने की कीमतों में तेजी जारी, चांदी 800 रुपए प्रति किलो हुई सस्ती

सोने की कीमतों में तेजी जारी, चांदी 800 रुपए प्रति किलो हुई सस्ती
सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को सोना 200 रुपए प्रति ग्राम महंगा हुआ। वहीं, चांदी के दाम में 800 रुपए प्रति किलो से अधिक गिरावट देखी गई।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को सोना 200 रुपए प्रति ग्राम महंगा हुआ। वहीं, चांदी के दाम में 800 रुपए प्रति किलो से अधिक गिरावट देखी गई।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के द्वारा जारी ताजा कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 207 रुपए बढ़कर 95,516 रुपए हो गई है, जो कि पहले 95,309 रुपए थी।

इसके अतिरिक्त 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 87,493 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 87,303 रुपए पर था। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 71,637 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पहले 71,482 रुपए पर था।

सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। आईबीजेए के मुताबिक, चांदी का भाव 813 रुपए कम होकर 96,519 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 97,332 रुपए प्रति किलो पर था।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में विपरीत दिशा में कारोबार हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 95,815 रुपए और चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 1.09 प्रतिशत कम होकर 97,175 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखी जा रही है। सोने 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,306 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.85 डॉलर प्रति औंस पर है।

इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 1,502 रुपए बढ़ा था। वहीं, चांदी का भाव 1,760 रुपए बढ़कर 97,332 रुपए प्रति किलो हो गया था।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,354 रुपए या 25.40 प्रतिशत बढ़कर 95,516 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,502 रुपए या 12.20 प्रतिशत बढ़कर 96,519 रुपए पर पहुंच गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 May 2025 6:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story