IPL 2025: LSG-DC मैच में दिखा खौफनाक मंजर! चोटिल हुआ खिलाड़ी, बीच मैदान में बहने लगा खून

- LSG-DC मैच में दिखा खौफनाक मंजर
- चोटिल हुए LSG खिलाड़ी आकाश सिंह
- बीच मैदान में हाथों से बहने लगा खून
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में एक भयानक हादसा हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुरुवार को खेले गए मैच मे लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उनके हाथों से खून तक निकलने लगा था। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का ये गेंदबजा मैदान छोड़कर बाहर चला गया था।
दरअसल, मामला गुजरात टाइटंस की पारी का है। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए टारगेट का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल स्ट्राइक पर थे। इस दौरान उन्होंने एक गेंद को सीधे पीछे मारा जो गेंदबाज के दाहिने हाथ से टकराकर दूर चली गई। जिसके बाद आकाश ने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से उनके हाथों की नसें फट गई और खून बहने लगा।
चोटिल होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज आकाश सिंह मैदान से बाहर चले गए और आवेश खान ने उनका ओवर पूरा किया। हालांकि, एलएसजी टीम के लिए राहत की बात यह है कि आकाश सिंह मैदान पर उतरे हैं और गेंदबाजी भी कर रहे हैं। वहीं, मैदान पर आने के बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाया था। बता दें, उन्होंने इस दौरान गुजरात टाइटंस के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
मैच की बात करें तो, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 33 रनों से जीत हासिल की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट खड़ा किया था। लेकिन इसके जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर केवल 202 रन ही जोड़ सकी।
Created On :   23 May 2025 12:16 AM IST