राष्ट्रीय: 'भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करमा त्योहार,' पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करमा त्योहार, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
जनजातीय समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व है। बहनें करमा पर्व में व्रत रखती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा पूजा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जनजातीय समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व है। बहनें करमा पर्व में व्रत रखती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा पूजा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को 'करमा पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह व सौहार्द का प्रतीक, यह पर्व हमें प्रकृति-संरक्षण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर मैं समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रकृति पर्व 'करमा पूजा' की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 'करमा पूजा' की बधाई दी। उन्होंने कहा, "प्रकृति पर्व 'करमा पूजा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना करता हूं। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लें।"

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, प्रकृति महापर्व 'करमा पूजा' की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना करता हूं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Sept 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story