राष्ट्रीय: अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे सत्येंद्र सिंह

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे सत्येंद्र सिंह
छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में संपन्न कल्याण आश्रम की साधारण सभा में सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष के रूप में चुने गए। जबकि, योगेश बापट राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे।

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में संपन्न कल्याण आश्रम की साधारण सभा में सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष के रूप में चुने गए। जबकि, योगेश बापट राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की सर्वसाधारण सभा शुक्रवार को जशपुर नगर में संपन्न हुई। पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न हुए।

वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमयाजुलू ने इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में काम किया। चयनित 13 सदस्यों में सत्येन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगेश बापट को महामंत्री के रूप में चुना गया। एचके नागु (तेलंगाना) और तेची गुबिन (अरूणाचल) उपाध्यक्ष, विष्णुकांत (दिल्ली), रामेश्वर राम भगत (जशपुर) संयुक्त महामंत्री होंगे।

महेश मोदी (कोलकाता) को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्य समिति में डाॅ. रेखा नागर (इंदौर, म.प्र.), डाॅ. माधवी देवबर्मन (दिल्ली), राम बाबूजी (हरियाणा), शांताराम सिद्दी (कर्नाटक), परमेश्वर मुर्मू (बिहार) अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में चुने गए। भगवान सहाय कार्यकारिणी में सह-संगठन मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अतुल जोग (मुंबई) एवं सह-संगठन मंत्री रमेश बाबू (रांची) निमंत्रित सदस्य रहेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 March 2024 5:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story