अपराध: उत्तर प्रदेश देवरिया में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप

देवरिया, 4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित गौरीबाजार में रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मठिया माफी निवासी के रूप में हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गौरी बाजार के थाना प्रभारी गंगा प्रसाद ने बताया कि आज एक शव मिला है। बताया गया कि उनकी पहचान हो गई है। मृतक बगल के गांव का ही है। वह बहुत ज्यादा शराब पीने का आदी था। शायद इसी कारण उसकी जान चली गई है। सारे मामले की पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वाले भी आ गए हैं। उनसे भी शुरुआती जानकारी की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यह शव गौरीबाजार के देवगांव हनुमान मंदिर के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग के पटरी किनारे पड़ा था। राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान क्षेत्र के मठिया निवासी के रूप में हुई।
बताया जाता है कि युवक मजदूरी का काम करता था। पति-पत्नी दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मृतक को नशे का आदी बताया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुलिस को सूचना देकर युवक के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हालांकि अभी शव पर कोई चोट या अन्य कोई निशान नहीं दिखा है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 May 2025 12:57 PM IST