नितिन नवीन के दौरे पर अखिलेश के सवालों का राजभर ने दिया जवाब, बोले- 'वे सिर्फ हताश और निराश'

नितिन नवीन के दौरे पर अखिलेश के सवालों का राजभर ने दिया जवाब, बोले- वे सिर्फ हताश और निराश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में रोड शो पर अखिलेश यादव के सवालों का सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने करारा जवाब दिया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जिन बातों का जिक्र कर रहे हैं, वे सिर्फ उनकी हताशा और निराशा को दिखाती हैं।

लखनऊ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में रोड शो पर अखिलेश यादव के सवालों का सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने करारा जवाब दिया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जिन बातों का जिक्र कर रहे हैं, वे सिर्फ उनकी हताशा और निराशा को दिखाती हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं है। वह सत्ता में नहीं आ रहे हैं, इसलिए वह सिर्फ विरोध ही कर सकते हैं। उनको यह नहीं पता हैं कि आज भाजपा 22 राज्यों में सत्ता में है, जबकि वह (अखिलेश) 2-2 बार सरकार बनाने में फेल हो गए हैं।"

राजभर ने कहा, "नितिन नवीन यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आए हैं और यह एनडीए की सरकार है। आप जिन बातों का जिक्र कर रहे हैं, वे सिर्फ उनकी हताशा और निराशा को दिखाती हैं।"

इससे पहले, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नितिन नवीन के रोड शो में भीड़ न आने का दावा करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश का भाजपा संगठन जन-आक्रोश के डर के मारे अपने घरों में दुबका बैठा है या प्रदेश से बाहर भाग गया है, नहीं तो कुछ लोग तो जरूर दिखाई देते, बेचारे ‘'नव-निर्मित अध्यक्ष जी' हाथ हिलाने के लिए तरसते दिखाई न देते।"

ओम प्रकाश राजभर ने नितिन नवीन के दौरे पर कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार उत्तर प्रदेश आए हैं। राज्य में आने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। दूसरे दिन एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ बैठक की है। इसके बाद आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई है। जो चीजें धरातल पर हैं, उनके बारे में बैठक में अवगत कराया गया है। 2027 में 2017 के मुकाबले अधिक सीटें जीतें इस पर चर्चा हुई।"

उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के साथ एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं का सीधा संवाद हुआ है।

ओम प्रकाश राजभर ने आने वाले विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे पर कहा, "आज की बैठक में सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं, चूंकि नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं, इसलिए यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सभी से मिलें, साथ बैठें, बातचीत करें और साथ में चाय पिएं।"

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मदरसों में एटीएस की जांच पर कहा, "मदरसे शिक्षा के मकसद से बनाए गए हैं। आप मदरसों में नकली नोट छापोगे या होटल चलाओगे तो जांच होगी।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2026 12:22 PM IST

Tags

Next Story