उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' आरोपों पर हुसैन दलवई का सवाल, राम मंदिर का पैसा गया कहां

उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस आरोपों पर हुसैन दलवई का सवाल, राम मंदिर का पैसा गया कहां
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी), जम्मू-कश्मीर की राजनीति और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति की संरचना पर सवाल उठाते हुए इसे सभी वर्गों के साथ न्याय न करने वाला कदम बताया।

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने रविवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी), जम्मू-कश्मीर की राजनीति और राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महाराष्ट्र में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए बनाई गई समिति की संरचना पर सवाल उठाते हुए इसे सभी वर्गों के साथ न्याय न करने वाला कदम बताया।

हुसैन दलवई ने आईएएनएस से कहा कि महाराष्ट्र में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें सबसे बड़ी कमी यह है कि न तो एक भी मुस्लिम सदस्य को शामिल किया गया है और न ही एक भी ईसाई सदस्य को। यदि कॉमन सिविल कोड पूरे देश और सभी समाजों के लिए बनाया जा रहा है, तो उसमें सभी समुदायों का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भी लिखा है। हुसैन दलवई ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं है और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर भी हुसैन दलवई ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' चल रहा है और विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा, "ऐसा हो सकता है। राम मंदिर का पैसा गया कहां? उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले 'वोट चोरी' होती थी और अब 'सीट चोरी' भी शुरू हो गई है।

इसके साथ ही हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें सीएम योगी ने आरोप लगाया था कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मंदिरों के चढ़ावे का इस्तेमाल मस्जिदों की दीवारें बनाने में किया गया। इस पर हुसैन दलवई ने कहा, "राम मंदिर का पैसा कहां गया? शायद उसका भी इसी तरह इस्तेमाल हो रहा होगा। मंदिरों का खजाना भी लूटा जा रहा है। लूट करना, झूठ बोलना और चोरी करना अब इनकी नीति बन गई है। ये कैसी बातें करते हैं, कुछ भी बोलते रहते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 1:24 PM IST

Tags

Next Story