कार्रवाई: ग्रामीण पुलिस ने नष्ट किया 906.63 किलो गांजा, 2023 से 2026 के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के बाद किया निपटारा

ग्रामीण पुलिस ने नष्ट किया 906.63 किलो गांजा, 2023 से 2026 के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के बाद किया निपटारा
  • विभिन्न मामलों में जब्त 906.63 किलोग्राम गांजा जब्त
  • सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया
  • वर्ष 2023 से 2026 के बीच एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जब्त किया गया था

Chhatrapati Sambhaji Nagar. छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त 906.63 किलोग्राम गांजा को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। यह गांजा वर्ष 2023 से 2026 के बीच एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में जब्त किया गया था। पुलिस के अनुसार जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में जब्त गांजे के पौधे और सूखा गांजा पुलिस मुख्यालय स्थित केंद्रीय मादक पदार्थ गोदाम में सुरक्षित रखा गया था। पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव की अध्यक्षता में गठित मादक पदार्थ नाश समिति ने पूरे मामले की समीक्षा की। गांजा नष्ट करने से पहले रासायनिक विश्लेषण (सीए) रिपोर्ट, संबंधित न्यायालय की अनुमति तथा अन्य सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

इन्होंने की कार्रवाई

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी, प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक संजय सहाणे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक एवं समिति के नोडल अधिकारी विजयसिंह राजपूत, क्षेत्रीय न्यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला के सहायक रासायनिक विश्लेषक संतोष रानडे तथा वैज्ञानिक सहायक धनेश इंगले की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को 906.63 किलो गांजा को सुरक्षित तरीके से महाराष्ट्र एन्व्हीरो पावर लिमिटेड, एमआईडीसी रांजणगांव (जिला पुणे) भेजा गया, जहां पर्यावरणीय और कानूनी मानकों का पालन करते हुए उसका अंतिम निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई में वैजापुर, करमाड, पिशोर, शिऊर, फुलंब्री, सिल्लोड़ ग्रामीण और बिडकीन पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थ शामिल थे।

इनकी रही मौजूदगी

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक संजय सहाणे, पुलिस निरीक्षक विजय सिंह राजपूत तथा पुलिस कर्मियों संगीता वासडीकर, रवी लोखंडे, सचिन सोनार, प्रिया भंडारे और सरला जाधव ने पूरी की।


Created On :   12 July 2026 3:33 PM IST

Tags

Next Story