Dharashiv News: पुलिस ने नाकाबंदी कर10 करोड़ 38 लाख रुपए का नशीला पदार्थ किया जब्त

पुलिस ने नाकाबंदी कर10 करोड़ 38 लाख रुपए का नशीला पदार्थ किया जब्त
नलदुर्ग-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई कार्रवाई

Aurngabad News नलदुर्ग-तुलजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जब पुलिस दल नाकाबंदी और कोम्बिंग ऑपरेशन कर रहा था, तब संदिग्ध कार क्र. एमएच 12 जीव्ही 1517 दिखाई दी। पुलिस ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तब उसमें सवार एक व्यक्ति ने सड़क के किनारे एक बैग फेंक दिया।

पुलिस दल ने जब उस बैग की जांच की, तो उसमें दस प्लास्टिक की थैलियों में हरे-काले रंग का हशीश ऑयल नशीला पदार्थ मिला कुल 10.382 किलोग्राम वजन कूल कीमत 10 करोड़ 38 लाख 20 हजार रुपये हशीश ऑयल नशीला पदार्थ मिलने से पंचनामा कर जब्त कर लिया गया।

इस मामले में नशीले पदार्थ रखने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों (कार क्र. एमएच 12 जीव्ही 1517) के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की धारा 8(सी), 20 (B)(ii)( C), 25, 29 के तहत नळदुर्ग पुलिस स्टेशन में 20.03.2026 को अपराध संख्या 114/2026 दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रितु खोखर, अपर पुलिस अधीक्षक शफकत आमना के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निलेश देशमुख, नलदुर्ग पुलिस स्टेशन की प्रभारी मेघना आई. एन., सहायक पुलिस निरीक्षक सोलुंके, आनंद कांगुने, पुलिस उपनिरीक्षक गिते और नलदुर्ग पुलिस दल द्वारा की गई।

Created On :   21 March 2026 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story