- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- ग्रामसेवक 10 हजार रुपये की रिश्वत...
Sambhaji Nagar News: ग्रामसेवक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीवी सेंटर परिसर में कार्रवाई

Sambhaji Nagar News. ग्राम योजना निधि अंतर्गत जलापूर्ति एवं घनकचरा प्रबंधन के कार्यों के बिल पास करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और 10 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने ग्रामसेवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को टीवी सेंटर परिसर स्थित दादा डोसा होटल में की गई। मामले में सिडको पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्रामसेवक राजोबा विठोबा काथार (50 वर्ष) के रूप में हुई है।
क्या है मामला
शिकायतकर्ता ठेकेदार ने रहालपट्टी क्षेत्र में ग्राम निधि योजना के तहत जलापूर्ति और घनकचरा संबंधी कार्य पूरे किए थे। इन कार्यों के बिलों का भुगतान करने के बदले ग्रामसेवक राजोबा काथार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। रिश्वत देने की इच्छा न होने पर ठेकेदार ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
जांच में पुष्टि, फिर बिछाया जाल
शिकायत के आधार पर 16 फरवरी को एसीबी टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवार को जाल बिछाया गया। मंगलवार को टीवी सेंटर परिसर स्थित दादा डोसा होटल में जैसे ही ग्रामसेवक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
Created On :   25 Feb 2026 6:07 PM IST











