शोक की लहर: परभणी-हिंगोली के विधायक सईद खान के पिता शेरगुल खान का निधन

परभणी-हिंगोली के विधायक सईद खान के पिता शेरगुल खान का निधन
  • सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए थे प्रसिद्ध
  • सईद खान के पिता शेरगुल खान का निधन
  • लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Parbhani News. हिंगोली विधान परिषद के विधायक सईद खान के पिता एवं पाथरी के प्रतिष्ठित नागरिक शेरगुल खान का रविवार को 84 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनके निधन से परभणी और हिंगोली जिले में शोक की लहर फैल गई।

सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए थे प्रसिद्ध

शेरगुल खान अपने सादगीपूर्ण जीवन, शांत व्यक्तित्व और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने अपने परिवार को उच्च संस्कार दिए और समाज में सम्मानजनक पहचान स्थापित की। उनके निधन से खान परिवार ने अपना अभिभावक खो दिया है।

अंतिम संस्कार

शेरगुल खान का अंतिम संस्कार रविवार, 12 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे पाथरी में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार किया हुआ। परिजनों में उनके पुत्र विधायक सईद खान, परभणी जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मेहराज खान, आसिफ खान, अन्य पुत्र-पुत्रियां, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Created On :  

Tags

Next Story