- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- परभनी
- /
- पिकनिक के लिए नए कपड़े नहीं मिले तो...
भावुक: पिकनिक के लिए नए कपड़े नहीं मिले तो बेटे ने किया सुसाइड, बेबस किसान पिता ने कहा था फसल के पैसे आएंगे तो ले दूंगा

डिजिटल डेस्क, परभणी. पिकनिक पर जाने की एक छोटी-सी इच्छा पूरी न होने से 14 वर्षीय छात्र युवराज मुंजाजी मुधवर ने आत्महत्या कर ली। तहसील के झरी गांव में रविवार को हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। मामले में परभणी ग्रामीण पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 1 बजे युवराज ने पिकनिक पर जाने के लिए अपने पिता से नए कपड़े खरीदने को कहा था। पिता ने उसे समझाते हुए कहा कि सोयाबीन की फसल के पैसे आने के बाद नए कपड़े खरीद दिए जाएंगे। इसके कुछ देर बाद युवराज ने घर में आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े -बेहाल किसानों के बीच पहुंचे आदित्य ठाकरे, फसल का निरीक्षण कर सरकार पर साधा निशाना, मिरखेल में किसान ने लगाई फांसी
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोपहर 3:37 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवराज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस उम्र में बच्चे पिकनिक और नए कपड़ों को लेकर उत्साहित होते हैं, उस उम्र में हुई इस घटना ने गांव को भी स्तब्ध कर दिया है।
यह भी पढ़े -4,941 हेक्टेयर वन भूमि हुई गैर-वानिकी के लिए डायवर्ट, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3758 करोड़ से ज्यादा राशि आवंटित, परभणी-यवतमाल-वाशिम में 7 लाख से ज्यादा नल कनेक्शन
पिता मुंजाजी मुधवर की सूचना के आधार पर परभणी ग्रामीण पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सपोनि इंगले कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सूचना में किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।
Created On :   5 Oct 2026 8:58 PM IST












