प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर वाराणसी से सामने आया मंदाकिनी का फर्स्ट लुक
ग्लोबल आइकन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली समेत फिल्म वाराणसी की टीम ने अभिनेत्री का पहला लुक जारी किया, जिसमें उन्हें फिल्म में उनके किरदार मंदाकिनी के रूप में दिखाया गया है।

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लोबल आइकन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर निर्देशक एस.एस. राजामौली समेत फिल्म वाराणसी की टीम ने अभिनेत्री का पहला लुक जारी किया, जिसमें उन्हें फिल्म में उनके किरदार मंदाकिनी के रूप में दिखाया गया है।

मशहूर निर्देशक एस.एस राजामौली ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं। काले रंग की कॉर्सेट-स्टाइल आउटफिट में अभिनेत्री तीखे एक्सप्रेशन दे रही हैं। गर्म, एम्बर लाइट वाले बैकग्राउंड के सामने यह तस्वीर मंदाकिनी के किरदार के पावरफुल साइड की ओर इशारा करती है।

वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका बेफिक्र और मस्तमौला अंदाज में हैं। व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लैक कार्गो पैंट और कंधों पर बेज जैकेट पहने एक्ट्रेस हाथ फैलाकर हवा में उछलती हुई दिख रही हैं।

अभिनेत्री की मुस्कान, उनके कैरेक्टर का जिक्र राजामौली ने अपने कैप्शन में किया। उन्होंने लिखा, "जब वह मुस्कुराती है तो बहुत प्यारी और सुकून देने वाली लगती है और जब नहीं मुस्कुराती, तो उसके गुस्से और तेवर आग जैसे लगते हैं।"

इसी के साथ ही, प्रियंका चोपड़ा के सह-कलाकार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री का पहला लुक शेयर किया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इसमें उनके साथ महेश बाबू 'रुद्र' नाम का एक कैरेक्टर निभा रहे हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में 'मंदाकिनी' का रोल कर रही हैं।

फिल्म का टाइटल शुरू में 'ग्लोबट्रॉटर' बताया जा रहा थाऔर आखिरकार पिछले साल 13 नवंबर को हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में हजारों एक्साइटेड फैंस की मौजूदगी में एक बड़े इवेंट में इसका खुलासा किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story