पुणे रोबोटिक्स क्लास के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, टीचर गिरफ्तार

पुणे रोबोटिक्स क्लास के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, टीचर गिरफ्तार
पुणे के आंबेगाव इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले टीचर पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ याकूब सय्यद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुणे, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे के आंबेगाव इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले टीचर पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ याकूब सय्यद को गिरफ्तार कर लिया है।

आरिफ सय्यद कात्रज क्षेत्र में अपने घर से रोबोटिक्स और कंप्यूटर की क्लासेस चलाता था। पीड़ित छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और वह क्लास में एडमिन के काम में भी मदद करती थी। आरोपी ने छात्रा का विश्वास जीतने के लिए उसे देर रात क्लास के बाद अपनी गाड़ी से घर छोड़ने की बात कही थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना करीब तीन-चार हफ्ते पहले हुई। वह ऑनलाइन क्लास के लिए आरोपी के घर गई थी। रात ज्यादा हो जाने के कारण आरोपी ने उसे वहीं रुकने को कहा। छात्रा ने अपने पिता को फोन करके बताया और अन्य लोगों की मौजूदगी में वहीं रुक गई।

आरोप है कि आधी रात को जब सब सो रहे थे, आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

घटना के बाद लड़की सदमे में चली गई थी। वह गुमसुम रहने लगी। 14 जुलाई को उसकी बड़ी बहन ने जब उससे कारण पूछा तो लड़की ने सारी बात बता दी। परिवार वालों ने आरोपी से इस बारे में पूछताछ की। आरोपी ने सबके सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी मांगने लगा।

परिवार ने तुरंत आंबेगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरिफ याकूब सय्यद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2026 9:28 PM IST

Tags

Next Story