पंजाब सरकार दे 'आप नेताओं' को सुरक्षा, जनता उनके कामकाज से संतुष्ट न होने से नाराज शाहनवाज हुसैन

पंजाब सरकार दे आप नेताओं को सुरक्षा, जनता उनके कामकाज से संतुष्ट न होने से नाराज शाहनवाज हुसैन
पंजाब में सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को सुरक्षा हटाने के बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जनता में उनके प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को सुरक्षा हटाने के बजाय अपनी ही पार्टी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जनता में उनके प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी जिस विचारधारा के साथ राजनीति में आए थे, उससे भटक गए हैं। उनके मुताबिक, जो लोग यह सोचकर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि कुछ नेताओं और सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का रुख किया है।

शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले नेताओं की सुरक्षा वापस ली जा रही है, जो राजनीतिक दुर्भावना को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपनी सुरक्षा खुद बढ़ानी चाहिए, क्योंकि जनता उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं है।

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया था। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को यह एहसास हो चुका है कि ममता बनर्जी की सरकार अब ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है और राज्य में राजनीतिक बदलाव तय है।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को यह चिंता सता रही है कि यदि सीएम ममता बनर्जी की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की राजनीति में उनकी जगह लेने की कोशिश कर सकती हैं। हालांकि, शाहनवाज ने यह भी स्वीकार किया कि राहुल गांधी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर जो बात कही है, वह कहीं न कहीं जमीनी हकीकत को दर्शाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story