मनोरंजन: पंजाबी सिंगर काका का लेटेस्ट सॉन्ग 'नींद' रिलीज, इस बार भी सिंगर ने दिल छू लिया

पंजाबी सिंगर काका का लेटेस्ट सॉन्ग नींद रिलीज, इस बार भी सिंगर ने दिल छू लिया
मशहूर पंजाबी सिंगर काका आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'सूरमा' से घर-घर में फेमस हुए सिंगर काका की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'नींद' को लेकर चर्चाओं में हैं।

चंडीगढ़, 11, जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर पंजाबी सिंगर काका आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'सूरमा' से घर-घर में फेमस हुए सिंगर काका की दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'नींद' को लेकर चर्चाओं में हैं।

काका ने यूट्यूब पर आज अपना लेटेस्ट सॉन्ग 'नींद' रिलीज किया। गाना बेहद शानदार है। गाने के लिरिक्स आपको इमोशनल कर देंगे, जिसे काका ने ही कलमबद्ध किया है। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजिक भी कंपोज किया है। काका के साथ एक्ट्रेस शिवानी नारियाल स्क्रीन पर नजर आ रही हैं।

गाने में उर्दू भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। काका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाने के रिलिज की जानकारी दी।

काका ने 'लिबास', 'तीजी सीट', 'धूर पेंडी', 'तेन्नू नी खबरां' जैसे गानों में अपनी आवाज दी है।

काका का जन्म पंजाब के चंदूमाजरा में हुआ और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक था। वह स्कूल में विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लिया करते थे। ना सिर्फ वह गाना गाते हैं बल्कि लिरिक्स भी खुद लिखते हैं। दावा किया जाता है कि उन्होंने बिना किसी प्रोडक्शन कंपनी की मदद के सफलता हासिल की है।

उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में 2019 में रिलीज हुए गाने 'सूरमा' से एंट्री की। इस गाने को जोरदार रिस्पांस मिला। इसके बाद 2020 में गाना 'तीजी सीट' रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने गाए।

काका का जब 'आशिक पुराना' सॉन्ग सोशल मीडिया पर जारी किया गया, तो यूट्यूब पर आने के साथ ही वायरल हो गया। 24 घंटों के भीतर ही इसे 90 लाख से ज्यादा बार देखा गया। ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर एक पर भी रहा। इसमें काका के साथ अंजलि अरोड़ा नजर आई थीं।

गाने में दर्द, रोमांस का जबरदस्त तड़का था। जिसे म्यूजिक लवर्स ने काफी पसंद किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2024 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story