बिहार मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी, 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बिहार  मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी, 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी महीने में आयोजित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिए गए। इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल प्रदेश में सर्वोत्तम अंक पाने वाली दो छात्राएं हैं।

पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फरवरी महीने में आयोजित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम रविवार को जारी कर दिए गए। इस साल एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल प्रदेश में सर्वोत्तम अंक पाने वाली दो छात्राएं हैं।

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। परीक्षा परिणाम का ब्योरा देते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल 15.10 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 12,35,743 परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है।

उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। इस बार 6,01,390 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 6,34,353 छात्राएं पास हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 81.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में सर्वोत्तम अंक पाने वालों में संयुक्त रूप से छात्राएं हैं। सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन परवीन ने 492 यानी करीब 98 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

वहीं दूसरे नंबर पर बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना हैं, जिन्होंने 489 अंक (97.8 प्रतिशत) लाए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर बक्सर की अनूपा कुमार और बेगूसराय के ओम कुमार हैं, जिनको 488 नंबर (97.6 प्रतिशत) अंक आए हैं। इस साल मैट्रिक में पहले पांच स्थान पर 13 परीक्षार्थी हैं, जबकि पहले 10 स्थानों में 139 परीक्षार्थी शामिल हैं।

परिणाम जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां मार्च महीने में ही मैट्रिक और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। बिहार सरकार ने टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। इसके अलावा पुरस्कार के तौर पर लैपटॉप, इनामी राशि और स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इस साल इसकी राशि बढ़ा दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 2:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story