'राष्ट्रवाद और देशभक्ति के साथ युवा', ओम प्रकाश राजभर का सपा और कांग्रेस पर निशाना

राष्ट्रवाद और देशभक्ति के साथ युवा, ओम प्रकाश राजभर का सपा और कांग्रेस पर निशाना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। देवरिया में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए और दावा किया कि हाल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि युवा राष्ट्रवाद और देशभक्ति के साथ हैं।

देवरिया, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। देवरिया में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा की राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए और दावा किया कि हाल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि युवा राष्ट्रवाद और देशभक्ति के साथ हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "सभी को पता है कि सीएम योगी और अखिलेश यादव कहां पर खड़े हैं। अखिलेश यादव जो बोल रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वे खुद अपने गले में फांस लगा लिए हैं। उन्होंने गले में नीला रंग और गाड़ी का रंग केसरिया कर लिया है।"

उन्होंने कहा, "सपा ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। गले में जो नीला रंग उन्होंने पहना है, वह 2 जून की घटना का प्रतीक है, जब समाजवादी पार्टी के गुंडे गेस्ट हाउस में जमा हुए थे, तब भाजपा नेता वहां नहीं पहुंचे होते तो वे मायावती को मार देते।"

राजभर ने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी नीला रंग से यह प्रदर्शित कर रही है कि उन्होंने ही प्रमोशन में आरक्षण को खत्म किया। भीमराव अंबेडकर और कांशीराम जैसे महापुरुषों के नाम पर बसपा ने जिलों का नाम रखा था, जिसको बदलने का काम सपा ने किया। तमाम योजनाएं जो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के उत्थान के लिए बनी थी, उसे अखिलेश यादव ने खत्म किया।"

जेन-जी और छात्र संघ चुनावों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, "जेन-जी की बात करें तो राष्ट्रहित और देशभक्ति के लिए नौजवान काम कर रहा है, जिस डूसू में एबीवीपी के पैनल की जीत हुई है। राहुल गांधी और अखिलेश का भ्रम टूट गया।"

वहीं, विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर पूछे गए सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब चुनाव का बिगुल बजता है और चुनाव आयोग चुनावों की घोषणा करता है, तभी यहां सीटों का बंटवारा होता है। उससे पहले, कोई कितना भी शोर मचा ले, उसका कोई मतलब नहीं है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Sept 2026 6:42 PM IST

Tags

Next Story