- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- अलग - अलग सड़क हादसों में युवती की...
दर्दनाक: अलग - अलग सड़क हादसों में युवती की मौत और किशोर समेत दो घायल, अज्ञात वाहन चालक की तलाश

डिजिटल डेस्क, बीड़. जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और एक 16 वर्षीय किशोर घायल हो गए। दोनों घटनाओं में अज्ञात वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर फरार वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े -मुंबई में भीषण कार हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, 3 की दर्दनाक मौत, देखें VIDEO
पुणे पढ़ाई के लिए जा रही रोहिणी की मौत
वडवणी तहसील परिसर में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय रोहिणी महादेव नाईकवाडे, निवासी देवडी, तहसील वडवणी, की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रोहिणी पुणे में शिक्षा प्राप्त कर रही थी। शनिवार रात वह देवडी से पुणे जाने वाली ट्रैवल्स पकड़ने के लिए अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से वडवणी की ओर जा रही थी। रात करीब 9.30 बजे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहिणी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पिता को भी चोटें आईं। घटना के बाद रोहिणी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके पिता का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे रोहिणी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना से देवडी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -50 गायों को बचाने की जद्दोजहद में बेबस किसान ने कृषि मंत्री से लगाई गुहार, फसल बुरी तरह प्रभावित
मॉर्निंग वॉक कर रहे किशोर को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर
दूसरी घटना पाटोदा तहसील में निरगुडी से खड़कवाड़ी जाने वाले मार्ग पर हुई। यहां सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे 16 वर्षीय आदर्श आसाराम शेलार, निवासी निरगुडी, को पीछे से आए सफेद रंग के अज्ञात चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके बाएं पैर की पिंडली के पास फ्रैक्चर हुआ है। उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, आदर्श सुबह निरगुडी-खड़कवाड़ी मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए चारपहिया वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके पर नहीं रुका और घटना की जानकारी दिए बिना वाहन लेकर फरार हो गया। इस मामले में 19 सितंबर की रात पाटोदा पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।
Created On :   20 Sept 2026 6:52 PM IST
Tags
- बीड़
- महाराष्ट्र समाचार
- Beed News
- Maharashtra News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परली समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News












