लोकसभा चुनाव 2024: सत्ता के साथ रहकर किसानों को दिलाएंगे उनका हक जयंत चौधरी

सत्ता के साथ रहकर किसानों को  दिलाएंगे उनका हक  जयंत चौधरी
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने गुरुवार को यहां कहा कि सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा।

अमरोहा, 28 मार्च (आईएएनएस )। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी ने गुरुवार को यहां कहा कि सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा।

जयंत चौधरी गुरुवार को अमरोहा के रजबपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, "मेरा मान सरकार रख रही है, तो मैं क्यों ना उसका सम्मान करूं। विपक्ष में 10 साल रहकर आवाज उठाई। अब सत्ता के साथ रहकर किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम किया जाएगा। किसान-मजदूरों ने देश को गति देने का काम किया है।"

उन्होंने कहा कि आज देश नए पड़ाव पर है।

रालोद प्रमुख ने कहा कि अमरोहा जिले की पहचान किसानों से होती है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन भाजपा ने इस पर मुहर लगाई। पहले की सरकारों ने इसके बारे में एक बार नहीं सोचा।

चौधरी ने कहा कि उनके दिल और रगों में भी किसान हैं। वर्ष 2005 के बाद अब फिर हम भाजपा के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह किया - यह जनता भली-भांति जान रही है।

उन्होंने कहा कि उनका परिवार किसान और जनता है। इन दोनों का सम्मान ही उनका अपना सम्मान होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2024 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story