कम्फर्ट और पर्सनैलिटी ही मेरे लिए फैशन सहर बंबा

कम्फर्ट और पर्सनैलिटी ही मेरे लिए फैशन  सहर बंबा
आर्यन खान के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा ने कहा कि वह इंटरनेट पर फैशन और खुद को फैशन एक्सपर्ट बताने वालों के साथ ही ट्रोलर्स का भी बिल्कुल प्रेशर नहीं लेतीं।

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्यन खान के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सहर बंबा ने कहा कि वह इंटरनेट पर फैशन और खुद को फैशन एक्सपर्ट बताने वालों के साथ ही ट्रोलर्स का भी बिल्कुल प्रेशर नहीं लेतीं।

एक फैशन इवेंट के एडिशन में शिवानी निरुपम के लिए शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करती हुई सहर बंबा नजर आईं, जहां उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में अपने विचार साझा किए। वह फैशन के प्रेशर से कैसे निपटती हैं? इस सवाल के जवाब में सहर ने कहा, “अगर आप हर बार घर से निकलते समय यह सोचते रहेंगे कि मेरे ड्रेस सेंस या फैशन को देखकर कोई कुछ लिख देगा या ट्रोल करेगा, तो आप खुद पर बेवजह बहुत ज्यादा प्रेशर डाल रहे हैं। यह सच्चाई है कि लोग कमेंट करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इंसान को बस साफ-सुथरा और प्रेजेंटेबल दिखना चाहिए। मैं खुद इस बात का बिल्कुल भी प्रेशर नहीं लेती।”

ब्रांडेड कपड़ों पर खर्च करने के बारे में पूछे जाने पर सहर बंबा ने बताया, “मैं बिल्कुल भी ब्रांड कॉन्शस नहीं हूं। जब मुझे कोई चीज पसंद आ जाती है, खासकर छुट्टियों या सफर के दौरान, तो मैं उसे खरीद लेती हूं। जो दिल को अच्छा लगे, वही मेरे लिए फैशन है। मेरी पसंद ऐसी ही है।”

अपने फैशन स्टाइल के बारे में उन्होंने बताया, “मेरे लिए फैशन का मतलब है कम्फर्ट। वो कपड़े जो मेरी पर्सनैलिटी का हिस्सा हों और जिनमें मुझे बहुत ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। फैशन वो नहीं होना चाहिए जिसके लिए आपको रोजाना परेशान होना पड़े।”

रैंप वॉक से पहले बैकस्टेज के अनुभव पर बात करते हुए सहर ने कहा कि वह शुरू में बहुत नर्वस थीं। उन्होंने बताया, “मैं ज्यादातर बैकस्टेज ही रहती हूं, लेकिन जैसे ही रैंप पर कदम रखती हूं और म्यूजिक बजता है, मुझे अच्छा महसूस होने लगता है। इस बार का कलेक्शन बहुत खूबसूरत है। गर्मियों का कलेक्शन होने की वजह से इसमें हल्के और सुंदर रंग हैं। मुझे अपना आउटफिट बहुत पसंद आया।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 11:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story