शी चिनफिंग के विशेष दूत ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

शी चिनफिंग के विशेष दूत ने युगांडा के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया
युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कगूता मुसेवेनी के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष लोसांग ग्यांवछुन ने 12 मई को युगांडा की राजधानी कम्पाला में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कगूता मुसेवेनी के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष लोसांग ग्यांवछुन ने 12 मई को युगांडा की राजधानी कम्पाला में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

मुसेवेनी ने 14 मई को राष्ट्रपति भवन में लोसांग ग्यांवछुन से मुलाकात की। इस मौके पर लोसांग ग्यांवछुन ने मुसेवेनी को शी चिनफिंग की हार्दिक बधाई और स्नेहपूर्ण अभिवादन पहुंचाते हुए कहा कि हाल के वर्षों में दोनों राष्ट्रपतियों के रणनीतिक निर्देश में चीन और युगांडा के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उच्च स्तरीय विकास कायम रहा। चीन युगांडा के साथ पारंपरिक मित्रता का विकास करते हुए रणनीतिक जुड़ाव मजबूत कर व्यापक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में ज्यादा बड़ा योगदान किया जा सके।

वहीं, मुसेवेनी ने लोसांग ग्यांवछुन से शी चिनफिंग को अभिवादन और सलाम पहुंचाने की मांग की। उन्होंने चीन में विकास के रास्ते और युगांडा-चीन संबंधों की प्रशंसा की और कहा कि युगांडा चीन के साथ एक-दूसरे के हितों व मुख्य चिंता वाले मुद्दों पर मजबूत आपसी समर्थन करना चाहता है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story