शिवसेना ने सीजेपी प्रदर्शन पर उठाए सवाल, कहा-बिना इजाजत आंदोलन सही नहीं

शिवसेना ने सीजेपी प्रदर्शन पर उठाए सवाल, कहा-बिना इजाजत आंदोलन सही नहीं
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर शिवसेना नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी और एमएलसी मनीषा कायंदे ने बिना इजाजत हो रहे प्रदर्शनों को गलत बताया।

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर शिवसेना नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना नेता और प्रवक्ता शाइना एनसी और एमएलसी मनीषा कायंदे ने बिना इजाजत हो रहे प्रदर्शनों को गलत बताया।

शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा, "सरकार का रुख स्पष्ट है। बिना इजाजत के विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता और अगर बिना अनुमति के ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं तो सरकार एहतियाती कार्रवाई कर सकती है। दीपक ने खुद कहा है कि वह गिरफ्तार होने के लिए आए थे। जंतर मंतर पर कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए और कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। जो लोग झूठी कहानी फैला रहे हैं, उन्हें अपना पक्ष पटियाला हाउस कोर्ट में रखना चाहिए और अदालत को फैसला करने देना चाहिए।"

वहीं, शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने बार-बार हो रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की जिंदगी में परेशानी होती है।

उन्होंने कहा, "बार-बार आंदोलन करना और लोगों को तकलीफ देना बिल्कुल सही नहीं है क्योंकि दिल्ली के लोग आंदोलन से परेशान हैं। बार-बार इस तरह से सड़कों पर उतरने से अगर आम लोगों के जीवन में परेशानी होती है, उस पर असर पड़ता है, तो निश्चित है कि पुलिस कार्रवाई करेगी। पिछली बार भी जब जंतर मंतर पर आंदोलन हुआ था, तो नियमों का पालन नहीं किया गया था। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है कि लोगों का जीवन सामान्य रहे और आम लोगों के जीवन में आए दिन कोई बाधा न आए।"

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट चोरी का फर्जी नैरेटिव फैलाने में माहिर हैं। लोगों को गुमराह करना और आंदोलन करना उनका फंडा बन गया है। ये छात्रों को भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों के हित में कभी कोई अच्छा काम नहीं किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Oct 2026 3:07 PM IST

Tags

Next Story